फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dead body found near rail lines

मालगोदाम के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Thu, 29 Jul 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
dead body found near rail lines
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। थाना जीआरपी क्षेत्र अंतर्गत मालगोदाम के पास बुधवार को युवक का शव पड़ा मिला है। मृतक की मां ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंडी मंदिर रोड निवासी अजय सैनी (36) मंगलवार की शाम करीब छह बजे घर से बिना बताए निकल गए थे। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। बुधवार को सुबह उनका शव देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के आगे मालगोदाम वाली सड़क के किनारे रक्त रंजित पड़ा मिला और वह जहां पड़ा मिला, वहां की दूरी रेल पटरियों से करीब दस फीट थी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन घटना स्थल जीआरपी का था। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त चंडी मंदिर रोड निवासी विष्णु के रूप में की और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मौके पर पहुंची मृतक की मां रमा सैनी ने बताया कि उसका बेटा मंगलवार की शाम करीब छह बजे एक युवक के साथ बिना बताए ही घर से चला गया। जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मिलने वालों से संपर्क किया, लेकिन पता नहीं चल सका। मृतक के सिर व चेहरे पर चोटों के निशान हैं, जबकि उसका एक कान का कुछ हिस्सा कटा हुआ था। मृतक की मां रमा सैनी ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जीआरपी देवेंद्र कुमार वाजपेयी का कहना है कि घटना स्थल पर पटरियों पर काफी खून पड़ा था। माना जा रहा है कि पटरियां पार करते समय उसे ठोकर लगी होगी, जिससे वह उसका सिर फट गया। वह कुछ दूर आगे तक गया और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed