Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Darauni Minor of the Sajnam Canal has breached; water has entered the fields.

Lalitpur News: सजनाम नहर का दरौनी माइनर फटा, खेतों में घुसा पानी

Thu, 19 Nov 2026 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Darauni Minor of the Sajnam Canal has breached; water has entered the fields.
ललितपुर। सजनाम बांध से निकली दांयी नहर का दरौनी माइनर बुधवार की सुबह को फटने से आसपास के खेतों में पानी भरने लगा। किसानों ने इसी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद सिंचाई विभाग ने जेसीबी मशीन के जरिए मिट्टी डालकर मरम्मत कर पानी के बहाव को रोका।
विज्ञापन

महरौनी क्षेत्र में सजनाम बांध का निर्माण करीब 40 साल पहले हुआ था। इससे 39.950 किमी लंबी दो मुख्य नहरें, 19.640 किमी लंबे दो रजवहा और 49.500 किमी लंबे 16 माइनर निकले हैं। इनके जरिए करीब 10 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित की जाती है। सजनाम दांयी नहर से एक करीब ढाई किलोमीटर दरौनी माइनर निकलता है। जिससे करीब सौ हेक्टेयर भूमि की सिचाई की जाती है। वर्तमान में सजनाम बांध की नहरों का संचालन किया जा रहा है और लोग अपने अपने खेतों में रबी फसल बोआई करने के लिए खेतों में पानी दे रहे हैं। बुधवार को दरौनी माइनर एक जगह से अचानक फट गया और इसका पानी खेतों में भरने लगा। माइनर फटने की जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसकी सूचना सिचाई विभाग के अधिकारियों को तो वह मौके पर पहुंचे। इस बीच माइनर का पानी कई खेतों में भर चुका था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जेसीबी मशीन मंगवाई और मिट्टी डलवाकर माइनर की मरम्मत कराते हुए पानी का बहाव को रुकवाया। सिंचाई विभाग के अधिकारी माइनर पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

------------
विभाग ने कहा वर्षों से अक्रियाशील माइनर को इस साल किया क्रियाशील
सहायक अभियंता रवि गुप्ता ने बताया कि सजनाम बांध की दांयी नहर का यह माइनर कई वर्षों से अक्रियाशील चल रहा था। इस साल किसानों को राहत देने के लिए इस माइनर को क्रियाशील कराया था और इसमें पानी पहुंचाया गया था। माइनर की मिट्टी नई होने के चलते यह पानी से बह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
दरौनी माइनर की मिट्टी बह गई थी। जिससे पानी बहने लगा था। इसे मिट्टी डालवाकर मरम्मत कराई गई। इस माइनर की निगरानी की जा रही है।
रवि गुप्ता, सहायक अभियंता सिंचाई खंड ललितपुर
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed