{"_id":"671956f887750e5490037207","slug":"danger-high-tension-wires-hanging-without-guarding-on-the-roads-in-birdha-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-122943-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा : बिरधा में मार्गों पर बिना गार्डिंग के झूल रहे हाईटेंशन तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा : बिरधा में मार्गों पर बिना गार्डिंग के झूल रहे हाईटेंशन तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा (ललितपुर)। ब्लॉक बिरधा में मुख्य मार्ग पुराना सागर रोड पर हाईटेंशन तार बिना गार्डिंग के झूल रहे हैं। कई स्थानों पर अधिक नीचे होने से करंट का खतरा बना हुआ है। मस्जिद तिराहा के पास आए दिन फाल्ट होते रहते हैं।
कस्बा में पुराना सागर रोड से हाईटेंशन लाइन निकली है। लाइन पुरानी होने से जर्जर हालत में है। कुछ स्थानों पर काफी नीचे आ गई है। तारों से कई बार फाल्ट की स्थिति बन जाती है।
इन तारों के नीचे सुरक्षा के लिए जाली नहीं लगाई गई है। यही नहीं कुछ स्थानों पर एक ही खंभे पर दो लाइनें लगाई गई हैं। मस्जिद तिराहा प्रमुख स्थान है, जहां आए दिन फाल्ट होने से स्थानीय लोगों व दुकानदारों में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
इसी चौराहा के सामने पंजाब नेशनल बैंक व आस-पास किसान इंटर कॉलेज और सीएचसी, ब्लॉक मुख्यालय आदि हैं। जहां से प्रतिदिन हजारों छात्र व लोगों का आवागमन होता है, इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।