{"_id":"6ae8e66a6265fecbac0aa5e8","slug":"damaged-culverts-on-12-connecting-routes-will-be-reconstructed-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-166174-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 12 संपर्क मार्गों की क्षतिग्रस्त पुलियों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 12 संपर्क मार्गों की क्षतिग्रस्त पुलियों का होगा निर्माण
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में लोक निर्माण विभाग 12 संपर्क मार्गों की क्षतिग्रस्त पुलियों का निर्माण कराएगा। इस कार्य पर 1.65 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके तहत क्षतिग्रस्त पुलियों के अलावा, रिटेनिंग वॉल और कल्वर्ट का भी निर्माण होगा।
जनपद के कई संपर्क मार्गों पर पड़ने वाली पुलियों की हालत काफी खराब है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब विभाग इन मार्गों में पुलियों की मरम्मत और निर्माण करेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलिया और कल्वर्ट का निर्माण किया जाना है। तालबेहट क्षेत्र के जखौरा-बुढ़ेरा मार्ग पर 23.47 लाख रुपये से मरम्मत होगी। बिरधा पाली से निवौआ मार्ग पर 13.25 लाख रुपये की लागत से रिटेनिंग वॉल बनेगी। खिरिया छतारा से टेनगा मार्ग पर 13.37 लाख रुपये से रिटेनिंग वॉल का निर्माण होगा।
0000000000
प्रमुख मार्गों पर कार्य
थाना पूराकलां से तिवारीवारा मार्ग पर 4.48 लाख रुपये से पुलिया की मरम्मत की जाएगी। राजपुर संपर्क मार्ग पर 18.45 लाख रुपये में रिटेनिंग वॉल का निर्माण होगा। कपासी से मछुआवारा मार्ग पर 2.25 लाख रुपये से 14,200 एमएम डाया के ह्यूम पाइप लगाए जाएंगे। बबीना-तालबेहट मार्ग से सारसेंड संपर्क मार्ग पर 21.20 लाख रुपये से कल्वर्ट और रिटेनिंग वॉल बनेगी। दूधई संपर्क मार्ग पर 18.26 लाख रुपये से दो मीटर आरसीसी पुलिया का निर्माण होगा।
विज्ञापन
000000000
अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं
जाखलौन-पाली-बंगरिया मार्ग पर 33.80 लाख रुपये की लागत से रिटेनिंग वॉल बनेगी। शीतला माता मंदिर से पटका संपर्क मार्ग पर 2.44 लाख रुपये से ह्यूम पाइप कल्वर्ट का निर्माण होगा। लालौन संपर्क मार्ग पर 2.50 लाख रुपये से ह्यूम पाइप कल्वर्ट लगाया जाएगा। राजपुर का मजरा बांदीवर खुर्द संपर्क मार्ग पर 2.46 लाख रुपये से ह्यूम पाइप कल्वर्ट बनेगा। विभाग ने सभी कार्यों के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है।