फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Damage puliya invited to accident

हादसों को न्योता दे रही क्षतिग्रस्त पुलिया

Sat, 21 Mar 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Damage puliya invited to accident
दूवगढ़ मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। प्रदेश सरकार तीन साल के कार्यकाल को भले ही सफल बता रही हो, लेकिन शहर की सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो पाई हैं। इसका ताजा उदाहरण देवगढ़ रोड की क्षतिग्रस्त पुलिया है। इस पुलिया में लंबे समय से गड्ढा बना हुआ है, जिसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इससे राहगीरों को दुर्घटनाग्रस्त होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं। इसको लेकर जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विकास पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने सरकार द्वारा कराए गए कार्यो को गिनाया। लेकिन, शहर की कई सड़कों के गड्ढों की अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। इन्हीं में से एक देवगढ़ रोड की क्षतिग्रस्त पुलिया है। इस पुलिया को क्षतिग्रस्त हुए कई महीने बीत गए हैं, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इसकी वजह सड़क दो विभागों में फंसकर रह गई है। जहां पीडब्ल्यूडी इसे सेतु निगम की सड़क बताकर मरम्मत से पल्ला झाड़ रहा है, वहीं सेतु निगम मरम्मत नहीं होने के पीछे धन की कमी बता रहा है।
विज्ञापन

इस तरह शहरवासियों को क्षतिग्रस्त पुलिया की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विशेषकर रात्रि के समय क्षतिग्रस्त पुलिया दूर से दिखाई नहीं देती है, ऐसे में कई बार दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। गत दिवस जिले के प्रभारी मंत्री के समक्ष इस मामले को उठाया गया था। इस पर प्रभारी मंत्री ने शीघ्र ही समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इस कारण देवगढ़ रोड की मरम्मत नहीं हो पा रही है। इस सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे सड़क पर वाहन हिचकोले खाते गुजरते हैं। पुलिया बहुत खतरनाक है।
- मनोज कुशवाहा
आम जनमानस को इससे मतलब नहीं रहता है कि किस विभाग की सड़क है? उनका ध्यान केवल सुगम यात्रा पर रहता है। पिछले कई महीनों से पुलिया क्षतिग्रस्त पड़ी है, इसके बाद भी उसे सुधारा नहीं जा रहा है।
- मनीष श्रीवास्तव
जब ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है, तब से शहरवासियों को सुविधा मिलने की जगह परेशानी बढ़ गई है। पूरे बारिश के मौसम में लोगों को परेशान होना पड़ा।
- प्रदीप सिरवैया
शहर से देवगढ़ रोड जाने के लिए इकलौता रास्ता है। इस कारण इस सड़क पर वाहनों का दवाब रहता है। इस लिहाज सड़क को चकाचक कराने की आवश्यकता है। इसके बाद भी सड़क की उपेक्षा की जा रही है।

- भगवत पाल
देवगढ़ रोड की मरम्मत नहीं होने का मामला संज्ञान में आया है, इसकी मरम्मत में जो भी अड़चन आ रही है, उसका निदान कराया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है।
- गिरीश चंद्र यादव
जिले के प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed