{"_id":"60a579c18ebc3eb1f33b84a4","slug":"daily-wage-workers-lalitpur-news-jhs195240293","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैनिक मजदूरी करने वाले पंजीकृत श्रमिकों के खाते में भेजे जाएंगे एक हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैनिक मजदूरी करने वाले पंजीकृत श्रमिकों के खाते में भेजे जाएंगे एक हजार
विज्ञापन
mnrega.jpg
- फोटो : mnrega.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोविड-19 मामलों के नियंत्रण के लिए बुधवार को मंडलायुक्त झांसी सुभाषचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने जिला प्रशासन को जिले में ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले मरीजों की सही सूची शासन को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि दैनिक मजदूरी करने वाले पंजीकृत श्रमिकों के खाते में एक हजार रुपये भेजे जाएंगे।
बैठक में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में कोविड मामलों के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिए समस्त आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, साथ ही कोविड संबंधी प्रत्येक कार्य के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किएं गए हैं। इस पर आयुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में ऑक्सीजन की आवश्यकता के लिए मरीजों की सही सही सूचना शासन को भेजें, कोविड से संबंधित सभी सूचनाएं सही एवं स्पष्ट रूप में ही शासन को प्रेषित की जाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आयुक्त को अवगत कराया कि जनपद में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि एसडीएम, बीडीओ, एडीओ एवं लेखपालों के माध्यम से ग्राम निगरानी समितियों का कार्य सुचारू ढंग से कराएं। समितियां सर्वे के दौरान परिवार के अस्वस्थ सदस्यों की कोरोना जांच करें। सर्विलांस में पॉजीटिव पाए गए मरीजों को घर पर ही मेडिकल किट उपलब्ध कराएं और दवा खाने के बारे में मरीजों को पूर्ण जानकारी दें।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनपद में ऐसे 6 व्यक्ति, जिनकी मृत्यु कोरोना वायरस से हुई है और जिनके परिवार के पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, उनका अंतिम संस्कार कराया गया है। आयुक्त ने कहा कि शासन के निर्देश पर राशन कार्ड धारकों को जून, जुलाई एवं अगस्त का राशन नि:शुल्क दिया जाएगा, नई गाइडलाइन के अनुसार शादी समारोह में 25 से अधिक लोग उपस्थित नहीं होंगे। दैनिक मजदूरी करने वाले व पंजीकृत श्रमिकों के खातों में एक हजार रुपये भेजे जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों को मास्क लगाने एवं वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करें। साथ ही जो लोग वैक्सीनेशन के प्रति भ्रम फैला रहें हैं, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि बारिश का मौसम आने वाला है, इसलिए बारिश की मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए तैयारियां अभी से पूर्ण कर लें। बैठक में जिलाधिकारी उन्नावि दिनेशकुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य कास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डीएन सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर यादव, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।