फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cylinder flamed in village marloni

खाना बनाते समय गैस सिलेण्डर में लगी आग,सामान जलकर हुआ खाक

Fri, 11 Dec 2020 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
cylinder flamed in village marloni
ग्राम मर्रोली में खाने बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग व घर में लगी आग - फोटो : LALITPUR
पुलवारा। ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मर्रोली में खाने बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पूर्व ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मर्रोली निवासी प्रागीलाल विश्वकर्मा की पत्नी बुधवार की शाम करीब सात बजे घर में रखे गैस के चूल्हे पर खाना बना रही थीं। तभी अचानक गैस सिलेंडर में गैस रिसाव होने के कारण आग लग गई। आग लगते ही खाना बना रही महिला चिल्लाते हुए घर से बाहर की ओर भागी और देखते ही देखते कच्चे मकान से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख मोहल्ले व गांव के लोग इकट्ठे हो गए और हर कोई आग बुझाने के लिए अपने घरों में रखे बर्तनों से पानी भरकर मकान में डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगा। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने ही आग पर काबू पा लिया था, हालांकि मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित प्रागीलाल विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपनी पुत्री की शादी के लिए सामान इकट्ठा किया था, लेकिन आग लगने से घर में शादी के लिए रखे कपड़ा आदि कीमती सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से आग से हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

ग्राम मर्रोली में गैस सिलेंडर में आग लगने से घर का सामान जलकर हुआ राख

ग्राम मर्रोली में गैस सिलेंडर में आग लगने से घर का सामान जलकर हुआ राख- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed