{"_id":"69efd2896038db2c3e04acf4","slug":"crowds-of-examinees-persisted-at-the-railway-station-for-the-third-consecutive-day-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-155485-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर तीसरे दिन भी रही परीक्षार्थियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर तीसरे दिन भी रही परीक्षार्थियों की भीड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर होमगार्ड परीक्षा के तीसरे दिन भी परीक्षार्थियों की भीड़ रही। परीक्षार्थियों को जानकारी के लिए हेल्प डेस्क भी खोला गया। हालांकि सोमवार को कोई भी ट्रेन अधिक लेट नहीं रही, जिससे परीक्षार्थियों को ट्रेनों का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।
होमगार्ड की परीक्षा सोमवार को पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद परीक्षार्थियों को दोपहर में झांसी की ओर जाने के लिए झेलम और पंजाबमेल एक्सप्रेस ट्रेन मिली। सोमवार को दोनों ट्रेन लगभग समय पर आई। झेलम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 12:26 बजे आई। ट्रेन में भीड़ अधिक बढ़ने पर बहुत से परीक्षार्थी झेलम एक्सप्रेस छोड़कर प्लेटफार्म पर अगली ट्रेन पंजाबमेल के आने का इंतजार करते रहे। परीक्षार्थियों को व्यवस्थित रूप से चढ़ने के लिए झेलम एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर छह मिनट तक खड़ी रही। वहीं पंजाबमेल एक्सप्रेस दोपहर 1.03 बजे आई, जिस पर परीक्षार्थियों व यात्रियाें की बड़ी संख्या में भीड़ ट्रेन में चढ़ने को मशक्कत करती रही।
वहीं दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद शाम को छह बजे के स्थान पर आधा घंटा बिलंब शाम साढ़े छह बजे ललितपुर-झांसी मेमू ट्रेन का संचालन किया गया। हालांकि अधिकांश परीक्षार्थी शाम को आने वाली कुशीनगर, पठानकोट, पातालकोट और रात में दक्षिण एक्सप्रेस से भी बहुत से यात्री झांसी की ओर रवाना हुए।