फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crop distroyed by fire

आग से जली गेहूं की फसल

Sun, 10 Apr 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर Updated Sun, 10 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
crop distroyed by fire
फसल नष्‍ट - फोटो : amar ujala
सिलावन (ललितपुर)। तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम किसरदा के एक किसान के खेत में खड़ी गेहूं की फसल आग लगने से नष्ट हो गई। इससे किसान को हजारों रुपये की क्षति पहुंची हैं। खेत के आसपास काम कर रहे मजदूरों और अन्य ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान किसान सहित दो मजदूर मामूली रूप से झुलस गए। राजस्व कर्मचारी ने मौका मुआयना कर आग से क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन


ग्राम किसरदा निवासी किसान राजेंद्र सिंह ने तीन एकड़ जमीन में गेहूं की फसल बोई थी। फसल लगभग पककर तैयार हो गई थी। रविवार को उसको कटाई शुरू होनी थी, लेकिन शनिवार की दोपहर एक बजे के आसपास के खेतों में कटाई कर रहे मजदूरों को राजेंद्र के खेत से धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक वह लोग इसकी सूचना किसान को देते, तब तक आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया और हवा के साथ काफी तेजी से आगे बढ़ने लगी। सूचना मिलने पर ग्राम किसरदा और पचौड़ा के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी तेजी से बढ़ रही आग को ग्रामीणों ने काबू में करने के लिए कंबल, लाठी, झाड़ झंखाड़ और धूल आदि का सहारा लिया और आग को किसान के खेत से बाहर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन


यदि ग्रामीण सूझबूझ से काम नहीं लेते तो आसपास के खेत भी आग की चपेट में आ जाते और इससे भारी तबाही हो सकती थी। खेत में आग लगने की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप खरे ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। भुक्तभोगी किसान ने बताया कि उसने जैसे-तैसे कर्ज लेकर गेहूं की खेती की थी, लेकिन इस आग से सब कुछ बरबाद हो गया। उसने आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचर हो गया अग्निशमन वाहन
ग्राम किसरदा में आग लगने की सूचना ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन अग्निशमन वाहन रास्ते में ही पंचर हो गया। यदि वाहन समय से खेत पर पहुंच जाता तो कुछ हद तक किसान की फसल को बचाया जा सकता था।

स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
सिलावन (ललितपुर)। विश्व स्वास्थ्य दिवस को पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत ग्राम समोगर व कुरौरा में रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

ग्राम समोगर में प्रधान हरगोविंद राय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांव के विभिन्न मुहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान ग्रामीण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर जीवन ज्योति कला मंच के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक (अब फैसला आपके हाथ में) के माध्यम से मधुमेह बीमारी के बारे में अच्छी प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को मधुमेह के प्रकार, मधुमेह के मुख्य लक्षण और उससे बचने के उपायों के बारे में बताया गया। इसी तरह ग्राम कुरौरा प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर संस्था की कोआर्डिनेटर और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed