फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Women 's skeleton was found in the mine

खदान में मिला महिला का कंकाल

Thu, 28 Apr 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Women 's skeleton was found in the mine
police, jhansi news - फोटो : demo
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के बुढवार रोड स्थित ग्रेनाइट की पीतांबरा खदान हत्यारों के लिए शव ठिकाने लगाने का मुफीद जरिया बनती जा रही है। बुधवार शाम कोतवाली पुलिस को खदान में एक महिला का कंकाल पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंकाल पर साड़ी लिपटी हुई थी, जिससे नरकंकाल महिला के होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार की देर शाम कोतवाली पुलिस को खदान में एक महिला का नरकंकाल पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को साड़ी में लिपटा कंकाल बरामद हुआ, जिसकी हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को 15 से 20 दिन पहले फेंका गया है। महिला के कंकाल पर बचा मांस पूरी तरह से सूख गया है।
विज्ञापन


लाल व पीले रंग की साड़ी तथा हाथ की हड्डियों में चूडियां होने के कारण महिला का शव होने की शिनाख्त हो पाई। महिला की उम्र का अंदाजा 30 वर्ष के आसपास लगाया जा रहा है। पुलिस ने आस-पास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खदान बना शव फेंकने का ठिकाना
बुढ़वार रोड स्थित पीतांबरा खदान में लंबे समय से ग्रेनाइट का खनन होता रहा है। काफी बड़े क्षेत्रफल में खदान होने के कारण कई क्षेत्रों में काफी गहराई तक खनन होने के बाद, दूसरी जगह खनन शुरु कर दिया गया है। ऐसे ही कई गहरे गढ्डों को हत्यारों ने शव फेंकने का ठिकाना बना लिया है। इसी साल जनवरी में ही खदान में एक युवक का शव बरामद हुआ था। चार महीने बीतने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed