{"_id":"5a0752684f1c1b72548bc6b6","slug":"woman-ded","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में मिला महिला का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
police, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदनपुर थानांतर्गत भौंती गांव में पारिवारिक कलह के चलते कुएं में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज न मिलने पर हत्या करने और शव को कुएं में फेंकने के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार भौंती गांव निवासी बबीता पत्नी अरविंद शुक्रवार की रात घर पर थी।
इसी दौरान उसका किसी बात पर पति से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर विवाहिता ने घर से दो सौ मीटर दूर स्थित कुएं में कूद कर जान दे दी। घटना के बाद से पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाल पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, महिला के मायके पक्ष थाना पाली के ठगारी गांव निवासी मृतका के पिता जसरथ लोधी का आरोप है कि उसकी शादी के विगत कुछ साल पहले अरविंद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालिजन दहेज में टीवी व रूपये की मांग कर रहे थे। जिसके चलते ससुरालिजनों ने उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया।