{"_id":"570c036c4f1c1bbd4b4a6b00","slug":"wine-shop-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान न हटाने पर डीएम गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की दुकान न हटाने पर डीएम गंभीर
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
श्ाराब
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ग्राम कुम्हैड़ी में शराब की दुकान हटाने में बरती जा रही लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने आबकारी अधिकारी के खिलाफ शासन को पत्र लिखा है।
तहसील महरौनी के ग्राम कुम्हैड़ी में करीब 20 दिन पूर्व किसी सिरफिरे ने दो गायों की डंडा घुसेड़कर हत्या कर दी थी। इसमें एक गाय गर्भवती थी, जिससे उसके बछड़े की भी मौत हो गई थी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर गांव में स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग की थी।
उनका कहना था कि जहां शराब की दुकान है, वहां से बच्चे स्कूल आते-जाते हैं, जिससे उन पर विपरीत असर पड़ता है। दुकान से शराब लेकर पीने के बाद अक्सर शराबी वहां से निकलने वालों के साथ गालीगलौज करते हैं और लड़कियों को देखकर फब्तियां कसते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने शराब की दुकान तीन दिन में हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन, आदेश देने के बाद भी अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं है। इस पर जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है।