{"_id":"57a63c134f1c1ba8672ba423","slug":"two-land-dispute-attacked-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दो पर हमला, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में दो पर हमला, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
fight, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जखौरा के ग्राम तिलहरी में काफी समय से चल रहे जमीन के विवाद को लेकर डेढ़ दर्जन लोगों ने दो लोगों पर हमला कर दिया। हमले में घायल एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरे को झांसी रिफर किया गया है। ग्राम तिलहरी में जमीन को लेकर नत्थू सिंह व उनके परिवार के रघुवीर के बीच विवाद चल रहा था।
इसको लेकर पांच जून को भी दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामला दर्ज किया था, जिसमें पुलिस ने नत्थू सिंह व उसके भाई सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार शाम नन्थू सिंह पुत्र सिरनाम सिंह खेत से घर आ रहा था, तभी रास्ते में रघुवीर, गब्बर, राजेंद्र, अरविंद, फूलसिंह, मुकेश, बंटी, खलक सिंह, सौरभ, रघुराज, राकेश, कल्लू, रामजी, राघवेंद्र, आलोक, खुशीलाल, अमर सिंह, शैतान सिंह ने उस पर हमला कर दिया।
बचाने आये भाई गजराज के साथ भी हमलावरों ने मारपीट कर दी। हमले में नत्थू सिंह व गजराम गंभीर रूप से घायल हो गये, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी जहां पर रात में उपचार के दौरान नत्थू की मौत हो गयी, वहीं चिकित्सकों ने उसके भाई की हालत गंभीर देखते हुये जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसको झांसी रिफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतक के 1 पुत्र व 4 पुत्रियां है।