{"_id":"bef50ec53981db3f2bbdb67dbeb116b7","slug":"the-father-of-missing-calls-from-gurgaon-nor-extended-their-anxiety-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गुड़गांव से आए फोन न बढ़ाई लापता बच्चों के पिता की बैचेनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुड़गांव से आए फोन न बढ़ाई लापता बच्चों के पिता की बैचेनी
ललितपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मोहल्ला रैदासपुरा से रहस्यमय ढंग से लापता हुए दो मासूम बच्चों के अभिभावक के पास गुड़गांव से आए एक मोबाइल काल ने उन्हें उलझन में डाल दिया है। बच्चों के बारे में सूचना देने के बाद से मोबाइल स्विच ऑफ हो गया है। अभिभावकों ने पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना देकर बच्चों की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
मोहल्ला रैदासपुरा निवासी उमेश कुमार का 15 वर्षीय पुत्र लिटिल और 10 वर्षीय सुजल बीती 22 जुलाई को रहस्यमय तरीके से अपने घर से गायब हो गए थे। उमेश की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला पंजीकृत करके जांच शुरू कर दी है। अभिभावक ने अखबार में इस्तिहार देकर आम जनता से बच्चों के बारे में मोबाइल पर सूचना देने की भी अपील की। 29 जुलाई को दोपहर लगभग एक बजे इस्तिहार में दिए गए मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके बताया कि वह गुड़गांव से बोल रहा है तथा दोनों बच्चे उसके पास हैं।
अभिभावकों ने बच्चों से बात कराने को कहा तो, फोन करने वाले ने मार्केट में होने की बात कहकर घर पहुंचकर बात कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया, जिससे अभिभावकों को बच्चों की कुशलता को लेकर चिंता सताने लगी है। 29 जुलाई को ही पीड़ित ने इस संबंध में जांच अधिकारी को सूचना देे दी थी, पर जब कुछ नहीं हुआ 14 अगस्त को उसने पुलिस अधीक्षक से बच्चों की सकुशल बरामदगी की मांग की है।