{"_id":"56f985354f1c1b327af00961","slug":"teacher-s-death-remains-mystery","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की मौत पर रहस्य बरकरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक की मौत पर रहस्य बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
teachar murdr, lalitpur news
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मड़ावरा थाना के ग्राम साढूमल में रहने वाले शिक्षक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद भी उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
मोंठ थाना के ग्राम अटरिया निवासी रामदयाल राजपूत ग्राम साढूमल में किराए के मकान में रविवार को मृत मिले थे। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत के कारण का खुलासा न हो सका। वहीं, मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक की हत्या की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताते चले कि मृतक रामदयाल ग्राम बुदनी में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे और अपने पुत्र राजेश के साथ साढूमल गांव में निवास कर रहे थे। 21 मार्च को राजेश अपने गांव चले गए। रामदयाल को 31 मार्च को रिटायर होना था, रिटायरमेंट के कागज तैयार कराने के लिए वह अपने गांव नहीं गए। 23 मार्च के बाद से वह गांव वालों को भी नहीं दिखाई दिए। रविवार को उनके कमरे से बदबू आने के कारण उनकी मौत के बारे में पता चला।