फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Spirit of Rs 14 lakh seized

14 लाख रुपये की स्प्रिट पकड़ी

Sat, 09 Apr 2016 01:02 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sat, 09 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Spirit of Rs 14 lakh seized
14 लाख रुपये की स्प्रिट पकड़ी - फोटो : Amar Ujala
ललितपुर। शहर के बीचोंबीच स्थित नझाई बाजार में तस्करी के लिए लाई गई अवैध स्प्रिट को बरामद कर लिया गया। छह ड्रम में भरी स्प्रिट की कीमत 14.65 लाख रुपये आंकी गई है। स्प्रिट लाने वाला आरोपी फरार है। आबकारी विभाग ने स्प्रिट को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर में आबकारी निरीक्षक पीके गिरि को एक युवक ने सूचना दी कि नझाई बाजार स्थित नगर पालिका द्वारा निर्मित डा. भीमराव अंबेडकर कांपलेक्स में छह ड्रम रखे हैं, जो संदिग्ध हैं। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और कांपलेक्स में सी ब्लाक स्थित दुकान क्रमांक 23 व 24 के सामने लावारिस अवस्था में रखे स्प्रिट से भरे छह ड्रम बरामद किया।,स्प्रिट की मात्रा करीब बारह सौ लीटर होगी।
विज्ञापन

नझाई बाजार में गश्त कर रहे पुलिस के सिपाही भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। पुलिस ड्रमों को उठाकर कोतवाली ले आई। कोतवाली पुलिस ने आबकारी निरीक्षक पीके गिरि की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनदहाड़े की जा रही थी तस्करी
अवैध स्प्रिट से भरे 6 ड्रम शहर का सबसे अधिक व्यस्त बाजार में मिले हैं। ट्रांसपोर्ट के माध्यम से आने वाला शहर का अधिकांश माल यहीं पर उतरता है। जिस तरीके व जिस जगह पर इस गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह ड्रम ट्रांसपोर्ट के माध्यम से ही लाए गए होंगे।


अंग्रेजी शराब बनाने में होता इस्तेमाल
आबकारी निरीक्षक पी के गिरि ने बताया कि स्प्रिट का उपयोग अंग्रेजी शराब बनाने में किया जाता है। स्प्रिट में अंग्रेजी शराब से पांच गुना अधिक तेज होती है। ऐसे में एक लीटर स्प्रिट से पांच लीटर अंग्रेजी शराब बनाई जा सकती है। बरामद स्प्रिट की जांच करने के बाद उन्होंने बताया कि यह काफी जहरीली है, इसके सेवन से आंखों की रोशनी जा सकती है और अत्यधिक सेवन से इंसान की जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed