फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sentenced to three years in three attackers

तीन हमलावरों को तीन-तीन वर्ष की सजा

Fri, 05 Feb 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sentenced to three years in three attackers
ललितपुर। अपर सत्र न्यायाधीश लोकेेश राय की अदालत ने मारपीट करने वाले तीन हमलावरों को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यही नहीं तीन-तीन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन


थाना महरौनी अंतर्गत 27 फरवरी 2011 को ग्राम छायन निवासी शिवलाल पुत्र भुज्जा ने पुलिस को बताया था कि रास्ते में खोखा में किराने की दुकान गांव के प्रतिपाल सिंह, सोनेजू व रब्बू राजा रखे हुए थे। उसने उन लोगों से खोखा रखने के बारे में पूछा तो वे तीनों नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


जब उसने गाली देने से मना किया तो सभी ने उसके साथ लात-घूसों व लाठी-डंडा से मारपीट की। उसे बचाने उसके पिता भुज्जा व दादा थोवन आए तो उक्त तीनों लोगों ने उनको भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट में वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर चोटें होने पर ललितपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। तब से यह मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था।


न्यायाधीश ने अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत की गई दलीलों, साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर सुनवाई करते हुए तीन-तीन वर्ष सजा का निर्णय सुनाया है। साथ ही तीन-तीन हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।  मामले की पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता तिलक सिंह यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed