{"_id":"579278854f1c1b3c50c4c2ef","slug":"robbery-in-teacher-s-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के घर में घुसकर लूूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका के घर में घुसकर लूूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
robbery, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। चोरों से परेशान रहने वाली पुलिस को अब लुटेरों ने चुनौती दे दी है। बृहस्पतिवार रात तीन बदमाशों ने शिक्षिका के घर में घुसकर लूट पाट की।
कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला चौबयाना निवासी प्रधानाचार्य किरन उपाध्याय पत्नी स्व.सुन्दर लाल ने बताया कि वह संयुक्त परिवार के साथ मोहल्ला चौबयाना स्थित मकान में निवास करती है। मंगलवार के दिन रिश्तेदारी में गमी होने पर उनके जेठ व देवर रायपुर चले गए थे। बृहस्पतिवार की रात वह बाहर वाले कमरे में सो रही थी तभी अचानक गेट खुलने की आवाज आई, जिससे वह जाग गई।
इसी दौरान कमरे में कोई तेज गंध का स्प्रे किसी ने छिड़का, जिससे वह अर्धबेहाश हो गई।
कुछ देर में होश में आने पर उन्होंने देखा कि कमरे में घुसे तीन लोग अलमारी में से सामान निकाल रहे हैं। उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया, तो एक बदमाश ने उनके गले पर छुरा रख दिया। छुरा लगाने के साथ ही बदमाश ने मारपीट की, जिससे वह भयभीत हो गई। इसी दौरान लुटेरों ने कमरे में रखे जेवरात के साथ उसके गले से सोने की चेन एवं कान के बाले भी छीन लिये। तसल्ली से लूटपाट करने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए।
परिचित हो सकते हैं लुटेरे
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जिस तरह से उसके यहां लूट की घटना को अंजाम दिया गया है, उससे लगता है कि लुटेरों को घर की पूरी स्थिति के बारे में जानकारी थी। महिला ने गले पर छुरा रखने वाले बदमाश को सामने आने पर पहचानने की बात कही। लुटेरों ने केवल एक ही अलमारी को ही अपना निशाना बनाया जबकि वहीं रखी दो अलमारियों का उन्होंने खोला तक नहीं, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि लुटेरे कहीं न कहीं घर में रखे जवरातों की पूरी जानकारी रखते थे। महिला ने बताया कि गले पर छुरा रखने वाला लुटेरा कत्थई रंग की पेंट पहने था। छोटे-छोटे बाल थे व चोटी भी थी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर जांच शुरु कर दी है।