फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Administration cracks down on negligence in grievance redressal.

Deoria News: पिता की हत्या का आरोपी बेटा घर से दबोचा गया

Sun, 11 Oct 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 11 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Administration cracks down on negligence in grievance redressal.
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव में पिता की हत्या का आरोपी बेटा पुलिस से बचने के लिए घर में ही छिपा था। देर रात पुलिस और फॉरेंसिक टीम के लौटने के बाद वह ताला तोड़कर घर में घुसा और सामान समेटने लगा। इसी बीच डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची पुलिस ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

शनिवार को मां की तहरीर पर बेटे पर हत्या दर्ज कर पूछताछ की जा रही। बहोरवा निवासी रामअवतार राय (65) से शुक्रवार की शाम उनके छोटे बेटे सुनील उर्फ सत्तू (25) ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। पिता के मना करने पर उसने सिर पर डंडे से वार कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल रामअवतार को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के समय पत्नी तपिया देवी साथ थीं। घर पर ताला लगा था। रात करीब 10 बजे पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच के बाद लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी घर पहुंचा और ताला तोड़कर अंदर घुस गया। वह कपड़े और अन्य सामान समेटकर भागने की तैयारी में था। इसी दौरान डॉग स्क्वायड और सुरौली पुलिस तपिया देवी को लेकर पहुंच गई।

खोजी कुत्ता खेत से घर पहुंचा। टूटा ताला देखकर पुलिस को संदेह हुआ। आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला तो पुलिसकर्मी छत के रास्ते अंदर पहुंचे। तलाशी के दौरान एक कमरे में छिपे सुनील को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed