फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   quarrel in quolari village

क्योलारी में खूनी संघर्ष, पांच घायल

Tue, 12 Apr 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर Updated Tue, 12 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
quarrel in quolari village
संघ्‍ाष्‍ाऱ्र्ष - फोटो : demo pic
महरौनी (ललितपुर)। थाना सौजना अंतर्गत ग्राम क्योलारी में दो गुटों के बीच महुआ बीनने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। बीच बचाव को आई एक पक्ष की युवती को विपक्षियों ने कुआं में फेंक दिया, जिससे उसको गंभीर चोटें आईं। उसके माता- पिता भी घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए हैं। सोमवार रात तक किसी भी पक्ष ने मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी थी।
विज्ञापन


ग्राम क्योलारी में सोमवार की दोपहर करीब दो बजे घनश्याम लोधी का गांव के ही लोकपाल, लखनलाल, भान सिंह, अनूप सिंह व रतिराम के साथ खेत पर महुआ बीनने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं। इसी दौरान घनश्याम की पुत्री राजवंती (18) व उसकी मां भुवन बाई बीच- बचाव करने आई। आरोप है कि विपक्षी ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजवंती को उठाकर लगभग 25 फुट गहरे कुआं में फेंक दिया। कुआं सूखा था, जिससे युवती को गंभीर चोटें आईं। वहीं, मारपीट में घनश्याम के सिर में चोट आई व उसकी पत्नी के हाथों में चोट आ गई। दूसरे पक्ष की ओर से लोकपाल व उसकी मां सुहागरानी को भी चोटें आई।
विज्ञापन


घटना की सूचना थाना सौजना पुलिस को दी गई और घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी भेजा गया, जहां से घायल युवती को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी गई थी। अस्पताल में मौजूद सौजना पुलिस के मुताबिक चिकित्सकीय परीक्षण के बाद तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed