फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MSc student ate poison , death

एमएससी की छात्रा ने खाया जहर, मौत

Thu, 23 Jul 2015 12:35 AM IST
ललितपुर / ब्यूरो
ललितपुर / ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
घर से कंप्यूटर सीखने निकली एमएससी की छात्रा ने किन्हीं कारणों के चलते
विज्ञापन
जहर खा लिया। हालत बिगडने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छात्रा की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने घटना के कारणों के संबंध में अनभिज्ञता प्रकट की है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम अनौरा व हाल चौकाबाग निवासी ज्योति (22 वर्ष) पुत्री भगवत सिंह बुधवार की सुबह रोज की तरह घंटाघर स्थित सेंटर पर कंप्यूटर सीखने के लिए घर से निकली थी। दोपहर में दो सहेलियों ने उसके पिता को फोन करके बताया कि ज्योति की हालत बिगड़ गई है। पिता का कहना है कि सहेलियों से जानकारी मिलने पर वह चौकाबाग के रास्ते में स्थित बगीचे में पहुंचा तो ज्योति अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी, पास में ही उसका बैग पड़ा था। आनन- फानन में वह पुत्री को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान ज्योति की मौत हो गई। सेवानिवृत्त सैनिक भगवत सिंह का कहना है कि चार भाई व बहनों में तीसरे नंबर की ज्योति एमएससी की छात्रा थी, उसे कोई परेशानी नहीं थी, फिर किन कारणों के चलते उसने यह कदम उठा लिया है। इसको लेकर किसी के पास कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed