फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Khajuria was getting into poppy cultivation

खजुरिया में हो रही थी अफीम की खेती

Mon, 04 Apr 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Khajuria was getting into poppy cultivation
afeem, lalitpur news - फोटो : amarujala
महरौनी (ललितपुर)। कोतवाली अंतर्गत ग्राम खजुरिया में रविवार को कोतवाली पुलिस एवं स्वॉट टीम ने छापा मारा और एक ग्रामीण के खेत में खड़ी अफीम की फसल जब्त कर ली। टीम ने फसल को अपनी निगरानी में कटवाया और तीन बोरियों में भरकर कोतवाली लाई।
विज्ञापन


ग्राम खजुरिया में एक व्यक्ति अपने खेत में अफीम की खेती कर रहा था। सूचना मिलने पर सदर एसडीएम रमेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस व स्वॉट टीम ने दोपहर लगभग तीन बजे गांव में जाकर दबिश दी। श्याम कुशवाहा के खेत में लगभग 5 डिसमिल क्षेत्रफल में अफीम की फसल खड़ी थी। इसे छिपाने के लिए आरोपी ने चारों ओर सब्जी उगाई हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने खेत में खड़ी अफीम की फसल को फल सहित कटवाकर तीन बड़ी बोरियों में बंद कराया। बरामद अफीम की फसल का वजन लगभग एक क्विंटल बताया जा रहा है।

पुलिस ने बरामद माल का नमूना लेकर जांच हेतु भिजवा दिया और पकड़े गये आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। टीम में एसडीएम सदर के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी नाराहट बल्देव सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी देवी सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जितेंद्र सिंह परिहार, चौकी इंचार्ज खितवांस जगमोहन सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed