{"_id":"5734e2bb4f1c1b387c91a16b","slug":"high-flyer-capture-atm-card-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाले पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाले पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
thief, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। एटीएम बूथ पर हाथ की सफाई दिखाकर कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के बदमाशों को पुलिस और स्वॉट ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चारों बदमाश हरियाणा में हिसार जिले के रहने वाले हैं। उनसे 37 एटीएम कार्ड और हजारों रुपये बरामद होने के साथ ही कई वारदातों का खुलासा किया गया है।
बृहस्पतिवार को एसपी मो. इमरान ने पत्रकारों को बताया कि ललितपुर जिले के साथ ही कई प्रदेशों में एटीएम कार्ड से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से विभिन्न बैंकों के 37 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को एसएसआई निगवेंद्र सिंह को मुहल्ला तालाबपुरा निवासी दीपक साहू ने जानकारी दी कि पिछले दिनों उसका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपए निकालने वाले शख्स को उसने पुलिस लाइन स्थित एटीएम बूथ के पास देखा है और उस पर नजर रखने के लिए अपने दोस्त को पीछे लगा दिया है।
जानकारी पर एसएसआई निगवेंद्र सिंह व स्वॉट टीम (स्पेशल वैपन्स एंड टैक्टिक्स) प्रभारी देवी सिंह फोर्स के साथ पुलिस लाइन के पास पहुंचे, जहां दीपक ने आरोपियों के बारे में बताया था। पुलिस को देखकर सफेद रंग की आल्टो गाड़ी में सवार आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कार में सवार चारों आरोपियों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से वारदात कर रहे हैं। तलाशी में उनके पास से 37 एटीएम कार्ड व नशीली गोलियां बरामद हुईं। पकड़े गए आरोपियों में हरियाणा के जिला हिसार के सामधा रोड हांसी निवासी राजेश पुत्र बलूराम के पास 16 एटीएम कार्ड, आठ हजार रुपये नकद, ड्राइविंग लाइसेंस, इंदिरागढ़ लाखन माजरा जिला रोहतक निवासी सुमेर पुत्र माया शांसी के पास से आठ एटीएम कार्ड, 9,400 रुपये नकद,
जिला हिसार के थाना बांस के पुठी सुमैन निवासी जोगिंदर पुत्र पूरन सिंह शांसी के पास से सात एटीएम कार्ड, 1,950 रुपये नकद, एक मोबाइल व जिला हिसार के थाना बांस के पुठी समैन निवासी जोगिंदर पुत्र चंदर सिंह के पास से छह एटीएम कार्ड और एक हजार रुपये नकद बरामद हुए।
उन्होंने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर लोगों से दोस्ती गांठकर उन्हें नशीली गोलियां खिलाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पहले जेबकतरी, फिर बने एटीएम ठग
एसपी मो. इमरान ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपी वर्षों से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते रहे हैं। कुछ वर्ष पहले तक आरोपी जेब काटने का काम करते थे, बाद में एटीएम से पैसे उड़ाने लगे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि कार्ड बदलने के बाद बड़ी रकम को हड़पने के लिए यह एक खाते से दूसरे खाते में रुपयों को ट्रांसफर कर देते थे। फिर जरूरत पड़ने पर उस खाते से रकम निकाल लेते थे। इनके पास से तकरीबन हर बैंक के एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
इस टीम ने पाई सफलता
बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई निगवेंद्र सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी देवी सिंह, श्याम सुंदर यादव, शिवपाल सिंह, अमित गुप्ता, एचपी बुधौलिया, रविंद्र कटियार, संजय सिंह भदौरिया, सुमित कुमार, देवराज, शफीक, मनोज कुमार व कप्तान सिंह शामिल रहे।
कई स्थानों पर कर चुके हैं वारदात
बदमाशों ने बताया कि उन्होंने जिला ललितपुर के अलावा झांसी, दतिया, टीकमगढ़, ग्वालियर सहित मध्यप्रदेश के अन्य स्थानों पर, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में कई जगहों पर एटीएम कार्ड से रुपये निकाले हैं। पुलिस अधीक्षक मो. इमरान ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के बारे में कई जिलों की पुलिस को सूचित किया गया है, जिससे अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके। झांसी व दतिया जिले की पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिले में आकर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
जागरूक बनें आमजन
पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से अपील की है कि एटीएम बूथ पर अपना कार्ड किसी अंजान व्यक्ति को देने से बचें। इसके साथ ही बूथ से निकलने से पहले कार्ड की जांच जरूर कर लें। उन्होंने बताया कि कई कार्ड धारकों द्वारा धोखाधड़ी के शिकार होने के बाद केवल बैंक में अपना कार्ड ब्लॉक करा लिया जाता है, इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी जाती है। इस कारण से आरोपियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कई कार्डधारकों को अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में जानकारी ही नहीं है। आरोपियों के पास से बरामद कई कार्ड अभी भी चालू अवस्था में और इनके खातेधारकों द्वारा इन्हें ब्लॉक ही नहीं कराया गया है।