फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Father's gun suicides

पिता की बंदूक से की आत्महत्या

Fri, 18 Nov 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Father's gun suicides
firring, lalitpur news - फोटो : demo
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस लाइन में दमकल कर्मी के पुत्र ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण अज्ञात है।
विज्ञापन

सदर क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव व कोतवाली प्रभारी अजय पाल सिंह ने परिजनों से घटना की जानकारी कर बंदूक को कब्जे में ले लिया। 
  जिला झांसी के तहसील टहरौली के ग्राम चंदवारी निवासी तुलसीराम यादव मुख्यालय पर फायर ब्रिगेड में तैनात हैं। तुलसीराम अपने परिवार सहित क्षेत्रपाल मंदिर के सामने स्थित पुलिस लाइन कालोनी के क्वाटर नंबर 18 में रहते हैं। उनका इकलौता पुत्र आदित्य उर्फ छोटू (21)  बीएससी करने के बाद  झांसी से आईटीआई कर रहा था। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे आदित्य बहन अंजली को नईबस्ती स्थित कोचिंग में छोड़कर घर आया था।  इस दौरान आदित्य ने बक्से का ताला खोल लाइसेंसी बंदूक को निकाली और सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुन मां व पड़ोसी मौके पर जा पहुंचे। जहां कमरे में युवक को रक्तरंजित अवस्था में पड़ा देख। सभी आनन फानन में युवक को जिला चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पास में रहने बाले अतीक दीवान ने फोन पर तुलसीराम को सूचना दी। पुत्र के मौत की जानकारी मिलते ही वह बदहवास हालत में घर आया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बंदूक व खोखा बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed