{"_id":"56f04ca94f1c1bbf1bf14d25","slug":"cow-killing-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलझता जा रहा कुम्हैड़ी कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उलझता जा रहा कुम्हैड़ी कांड
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
गाो हत्या
- फोटो : demo pic
कुम्हैड़ी (ललितपुर)। गायों के साथ दरिंदगी करने वालों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। अभी तक पुलिस करीब 21 लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन फिर भी हाथ खाली हैं। वहीं, जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को गांव में मंदिर मार्ग पर शराब की दुकानें हटाने के निर्देश दिए हैं। वह मंगलवार को ग्राम कुम्हैड़ी जाएंगे।
गायों के साथ हुई दरिंदगी को लेकर पूरे जिले में रोष व्याप्त है। कई संगठनों ने प्रशासन से जल्द इस मामले का खुलासा करने की मांग की है। दोषियों को पकड़ने को लेकर पुलिस अधीक्षक की ओर से कड़े निर्देश अधीनस्थों को जारी किए गए हैं। महरौनी पुलिस लगातार आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में लगी हुई है। साथ ही एसपी ने किसी निर्दोष को तंग नहीं करने के भी आदेश दिए हुए हैं। लेकिन, गांव में चल रही पेशबंदी के कारण मामला उलझता जा रहा है। जानकार सूत्रों के अनुसार गांव में एक दूसरे से दुश्मनी रखने वाले लोग अपने विरोधियों का नाम पुलिस को बता रहे हैं, जिससे मामला सुलझने की जगह उलझता जा रहा है। घटना के बाद से लखनऊ व झांसी से आई फोरेंसिक टीम ने नमूने एकतित्र किए थे, लेकिन अभी तक किसी भी निष्कर्ष पहुंचना संभव नहीं हो पाया है। पुलिस की कई टीमें मामले के खुलासे में लगी हुईं हैं, संदिग्धों पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
वहीं, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की थी कि ग्राम कुम्हैड़ी में बस स्टैंड पर देसी व अंग्रेजी शराब तथा मांस की दुकानें हैं। यहां से विद्यालय जाने वाली छात्राएं निकलती हैं, जिससे परेशानी होती है। इस पर जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने शराब की दुकानों को वहां से हटाने के निर्देश आबकारी विभाग को दिए हैं।
विज्ञापन
पेशबंदी पर पुलिस की नजर
गायों के साथ हुई अमानवीय घटना के बाद से पुलिस लगातार मुखबिरों के संपर्क में है। पिछले दिनों हुए चुनाव के बाद से गांवों में पेशबंदी के मामले सामने आ रहे हैं, जिस कारण से पूरे मामले में पुलिस पेशबंदी को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है। आपसी रंजिश के चक्कर में निर्दोष को फंसाने की कोशिश न हो, इसलिए पुलिस उच्चाधिकारियों ने जांच कर रही टीमों को विशेष दिशा निर्देश दिए हैं।