{"_id":"0adc1da270092761e25de131a7b3a5a6","slug":"banging-on-paying-for-drinks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के लिए पैसे न देने पर की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने के लिए पैसे न देने पर की पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 05 Jun 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम जमालपुर के आयुर्वेदिक चिकित्सालय में इसरायल खां (उम्र 40 वर्ष) पुत्र मुहम्मद खां निवासी रानीपुर जिला झांसी बार्ड व्याय के पद पर कार्यरत है। बृहस्पतिवार को वह अस्पताल में बैठा था, तभी गांव के दो लोग आए और उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे, जिस पर उसने उन्हें पैसा न होने की बात कही। इतना सुनते ही वह आग बबूला हो गए और उसकी अस्पताल में ही लात घूसों से मारपीट कर दी। इसके बाद उसके सिर में गुम्मे से प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया और उसकी जेब में रखे रूपए निकालकर भाग गए। बाद में इसरायल की शिकायत पर गांव के बृजेन्द्र सिंह पुत्र नारायण सिंह एवं एक अज्ञात युवक के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।