{"_id":"59adb0404f1c1b49738b50e3","slug":"banchit-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा समेत एमपी का वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा समेत एमपी का वांछित आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
police, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार शाम मड़ावरा पुलिस के हत्थे लूट के मामले में वांछित आरोपी लग गया। यह सागर जिले के बहरोल थाने में एक लूट के मामले में वांछित चल रहा था। रविवार की शाम थानाध्यक्ष राजेश कुमार मय फोर्स के क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था हेतु ग्राम प्यासा की ओर गश्त पर थे। मानिकपुर रोड पर प्यासा चौराहे के पास मोटर साइकिल पर संदिग्ध अवस्था में एक युवक भागता नजर आया जिसे रोककर पूछताछ और जामातलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद 12 बोर का देसी तमंचा मय दो कारतूस के बरामद किया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम कराजू यादव पुत्र हरदास निवासी सलैया थाना बहरोल बताया, पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बहरोल थाने में पंजीकृत लूट के एक मुकदमे में वांछित चल रहा है जो ग्राम हंसरा निवासी अपने मामा प्रानसिंह के यहाँ छिपकर रह रहा था। मड़ावरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आयुध अधिनियम की धारा 25ए एवं बगैर आवश्यक दस्तावेजों के बरामद बाइक संख्या एमपी 15 एम एल 1332 को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर मामला पंजीकृत किया है।
विज्ञापन