फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accused of harassment imposed on prisoner's prisoner

बंदी रक्षक के जेलर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Thu, 13 Jul 2017 01:14 AM IST
amarujala
amarujala Updated Thu, 13 Jul 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
 Accused of harassment imposed on prisoner's prisoner
jail - फोटो : demo
ललितपुर। जिला कारागार में तैनात एक बंदी रक्षक ने जेलर पर मानसिक उत्पीड़न करने और फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर जेलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने और उस पर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला कारागार में बंदी रक्षक के पद पर तैनात प्रेमबाबू तिवारी ने डीएम मानवेंद्र सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 09 जून को उसकी बहन का निधन हो गया था। आरोप है कि जब वह अपनी बहन की गमी में जाने के लिए जेलर के पास अवकाश लेने के लिए लिखित प्रार्थना पत्र देकर पहुंचा तो जेलर ने अवकाश देने से मना कर दिया और अपमानित कर भगा दिया। यहीं नहीं पीड़ित का आरोप है जब पीड़ित कुछ दिन बाद 20 जून को अपनी बहन की तेरहवीं में शामिल होने के लिए दोबारा अवकाश की अनुमति लेने के लिए शाम करीब साढ़े 6 बजे जेलर के पास पहुंचा तो अवकाश नहीं। बंदी रक्षक ने यह भी बताया कि जेलर ने उसको फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी, जिसके क्रम में जेलर द्वारा विगत रोज उसके खिलाफ हरिजन एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पीड़ित ने डीएम से मांग की है कि जेलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाए और साथ ही उसके खिलाफ लिखाए गए फर्जी मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराई जाए। पीड़ित ने जिलाधिकारी समेत पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी, उपमहानिरीक्षक कारागार कानपुर व महानिरीक्षक कारागार लखनऊ को भी शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed