फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teenager standing by the roadside in Rajabpur struck by car, dies.Teenager standing by the roadside in Rajabpur struck by car, dies.

Amroha News: रजबपुर में सड़क किनारे खड़े किशोर को कार ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 28 Aug 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 28 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Teenager standing by the roadside in Rajabpur struck by car, dies.Teenager standing by the roadside in Rajabpur struck by car, dies.
रजबपुर। हाईवे किनारे पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े 17 वर्षीय विशाल सैनी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में मेरठ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मझौला क्षेत्र के जयंतीपुर पुरानी आबादी निवासी राकेश के मुताबिक, विशाल 20 अगस्त को दोस्तों पीयूष और प्रमोद के साथ गढ़मुक्तेश्वर गया था। 22 अगस्त सुबह करीब छह बजे टेंपो से लौटते समय रजबपुर के जियो पेट्रोल पंप के पास वह टेंपो से उतरकर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान मुरादाबाद की ओर से आई कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने विशाल को वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया, जहां से मेरठ रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद 22 अगस्त को अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed