फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Visa Palace owner arrested; accused of fraud worth 4.16 lakh

Mohali News: वीजा पैलेस मालिक गिरफ्तार, 4.16 लाख रुपये की ठगी का आरोप

Fri, 28 Aug 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Visa Palace owner arrested; accused of fraud worth 4.16 lakh
मोहाली। ऑपरेशन सेल ने फेज-3ए स्थित इमीग्रेशन कंपनी ''वीजा पैलेस'' के मालिक अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर इमीग्रेशन धोखाधड़ी के नाम पर 4.16 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। यह कार्रवाई थाना मटौर में जुलाई में दर्ज एक मामले में की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने अमरजीत सिंह की लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान उसने भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। अदालत में पेशी के बाद उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इंस्पेक्टर अमन चौहान के अनुसार, अमरजीत सिंह सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब ठगी की रकम के लेन-देन और अन्य शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। रिमांड के दौरान वित्तीय रिकॉर्ड और साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन



पहले भी मानव तस्करी में हो चुका है गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, अमरजीत सिंह पहले भी मानव तस्करी और इमीग्रेशन फ्रॉड से जुड़े मामलों में नामजद रहा है। वर्ष 2024 में पंजाब पुलिस ने उसे और उसके साथी गुरजोध सिंह को गिरफ्तार किया था। उन पर कंबोडिया सहित अन्य देशों में नौकरी का झांसा देकर युवकों को विदेश भेजने का आरोप था। कुछ युवकों को बंधक बनाकर साइबर फ्रॉड में शामिल होने के लिए मजबूर करने का आरोप भी सामने आया था। इस मामले में स्टेट क्राइम सेल ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed