फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theft in a locked house in Judge Colony; thieves even made off with the taps.

Ghaziabad News: जज कॉलोनी के बंद मकान में चोरी, टोटिंयां भी ले गए चोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Theft in a locked house in Judge Colony; thieves even made off with the taps.
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र की जज कऍलोनी के एक बंद मकान की खिड़की तोड़कर चाेरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। पीड़ित ने बताया कि जिस दिन घटना हुई उस दिन वह दूसरे मकान पर थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-18 स्थित गार्डेनिया ग्रीन सोसायटी निवासी अमित का एक मकान जज कॉलोनी में भी है। नौ अगस्त को वह उस मकान की सफाई कराने के लिए पहुंचे तो देखा कि मकान की खिड़की टूटी पड़ी है। सारा सामान बिखरा हुआ था। आरोप है कि चोर उनके घर से महंगे कपड़े, महंगे गिफ्ट, अन्य घरेलू व रसोई में इस्तेमाल होने वाले सामान, ब्रांडेड खिलौने और बाथरूम की टोंटियां भी चुराकर ले गए हैं। पीड़ित अमित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed