फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Counselling of Bimla, accused of murdering her husband, will now be held at PGI.

Kurukshetra News: अब पीजीआई में होगी पति की हत्यारोपी बिमला की काउंसलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Counselling of Bimla, accused of murdering her husband, will now be held at PGI.
कुरुक्षेत्र। पति राजेश की हत्या के मामले में आरोपी बिमला की मानसिक स्थिति को लेकर चिकित्सकों की राय आने के बाद उसे काउंसलिंग के लिए पीजीआई भेजा गया है। मनोरोग विशेषज्ञ ने उसकी मानसिक स्थिति स्थिर नहीं होने की बात कही है। अब पीजीआई में मनोरोग विशेषज्ञ उसकी काउंसलिंग और मानसिक स्थिति का आकलन करेंगे।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन उपाध्याय ने कहा कि बिमला के कमरे के तीन मनके दबाव आने की वजह से टूटे हुए हैं लेकिन राहत की बात यह है की उसकी नसें कटने से बच गई। वह उसका कमर का उपचार पूरा हो गया है। उसे दवाइयों व बेड रेस्ट की जरूरत है।
विज्ञापन

दर्द पूरी तरह ठीक होने में करीब छह माह का समय भी लग सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिमला को पुलिस हिरासत में भेजने से पहले मनोरोग विशेषज्ञ की राय की जरूरत है। अस्पताल ने दोपहर के समय ही आरोपी बिमला की रेफर स्लिप बना पुलिस कर्मियों को थमा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. गौरव के अनुसार बिमला ने राजेश के पेट पर केवल एक कट लगाया था। दोनों जांघों पर खून लगा हुआ था, जो जमने के बाद वायरल फोटो में तीर के निशान जैसा प्रतीत हो रहा है।

मैथिली भाषा में बात कर रही महिला : बिमला से बातचीत में भाषा भी पुलिस और चिकित्सकों के सामने चुनौती बनी हुई है। वह मैथिली भाषा में बात कर रही है। बुधवार को नेपाल से कुरुक्षेत्र में शादी करके आई एक महिला ने उसकी भाषा को समझ कर बताया कि यह मैथिली भाषा में बातचीत कर रही है और उस महिला ने भी बताया कि वह हर बात का एक ही जवाब दे रही मेरे सिर माता का साया आया था तो मैं कूद गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed