{"_id":"570560364f1c1b6170c811ad","slug":"aazadpura-me-khooni-sanghars","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादपुरा में खूनी संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजादपुरा में खूनी संघर्ष
Lalitpur
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
आजादपुरा में खूनी संघर्ष
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। सोमवार को मुहल्ला आजादपुरा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस की उदासीनता के कारण मंगलवार की रात उनके बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
सोमवार को मुहल्ला आजादपुरा निवासी रामस्वरूप रजक व मयंक सेन के बीच आपस में विवाद हो गया था, जिसकी शिकायत दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस से की। लेकिन, इस पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण मंगलवार की रात दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए। इसमें घायल कन्हैया लाल व जाहर सिंह को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया गया। इस मामले में मयंक सेन पुत्र कन्हैया लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की रात आठ बजे जब वह घर पर था, तभी मोहल्ले के जाहर सिंह, अरविंद रजक, संतोष, सुनील, राहुल लाठी व कुल्हाड़ी से लैस होकर आए और उसके भाई शिवम को जबरन खींचकर साथ ले जाने लगे। भाई का शोर सुनकर बाहर आए पिता द्वारा विरोध करने पर हमलावरों ने एक राय होकर पिता व भाई के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया।
वहीं, दूसरे पक्ष के रामस्वरूप रजक ने बताया कि मंगलवार की रात जब वह अपने परिजनों के साथ घर पर था, तभी मुहल्ले के कन्हैया लाल व उसके पुत्र मयंक, निक्की, विक्की, नरेंद्र यादव का पुत्र राहुल, संजय, भारती, संजय की मां लाठी एवं कुल्हाड़ी से लैस होकर घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आए जाहर व उसकी भाभी सुमन व भतीजा के साथ मारपीट कर दी, जिसमें जाहर को गंभीर चोटें आईं। पुलिस द्वारा जाहर को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दलित एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।