फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नर्सरी के बच्चे से अमानवीय व्यावहार करने के मामले में शुरु हुई जांच

नर्सरी के बच्चे से अमानवीय व्यावहार करने के मामले में शुरु हुई जांच

Sun, 01 Jul 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
नर्सरी के बच्चे से अमानवीय व्यावहार करने के मामले में शुरु हुई जांच
बच्चे से अमानवीय व्यवहार पर जांच शुरू
विज्ञापन

- बीएसए ने नगर खंड शिक्षा अधिकारी को दी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पिछले दिनों नगर के एआरटीओ कार्यालय के पास संचालित संस्कार वैली स्कूल में नर्सरी के एक छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया था। 25 जून को मामले की शिकायत संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम से की थी। डीएम के निर्देश पर बीएसए मायाराम ने तहकीकात की जिम्मेदारी नगर क्षेत्र खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी है। जिसकी रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर डीएम कार्यालय में पेश की जानी है।

बताते चले कि 25 जून को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों, शहरवासियों व अभिभावकों ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को एक शिकायती पत्र सौंपा था। इस शिकायती पत्र में एआरटीओ कार्यालय के पास संचालित प्राइवेट अंग्रेजी माध्यम स्कूल संस्कार वैली पर नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे अविरल के साथ अमानवीय घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम मानवेंद्र सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम ने नगर क्षेत्र खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह को मामले की जांच सौंप दी और तीन दिनो के भीतर मामले की जांच आख्या पेश करने के भी निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि इस मामले में शिकायतकर्ताओं ने बताया था कि नर्सरी के एक बच्चे ने पेंट में पेशाब बर दी थी। इस वजह से उसे लगभग डेढ़ घंटे तक कक्षा के बाहर बिना पेंट के खड़ा करके रखा गया। इससे बच्चा काफी भयभीत हो गया था। आरोप था कि जब अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर इसका उलाहना दिया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई थी। पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में है। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल प्रबंधक समिति पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण करने व स्कूल संचालन में अन्य अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed