{"_id":"5c37af2ebdec22733e07aa99","slug":"81547153198-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बारा मामला पाए जाने पर होगी एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बारा मामला पाए जाने पर होगी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सपायर्ड दवाएं मिलने पर होगी एफआईआर
तालबेहट प्रकरण के बाद हरकत में आए सीएमओ
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। तालबेहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में एक्सपायर्ड दवाएं मिलने के मामले में कार्रवाई होने के बाद सीएमओ ने तेवर सख्त कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह का मामला यदि आगे सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
मालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस पर तालबेहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने किया। शुभारंभ के बाद मंडलायुक्त ने दवाओं की जांच की। इसमें एक्सपायर्ड दवाएं मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मामले का गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह ने कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता धीरज को निलंबित कर दिया। साथ ही चीफ फार्मासिस्ट गौतम व फार्मासिस्ट यशपाल की वेतन वृद्धि रोक दी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. नरेंद्र कुमार को दोषी मानते हुए प्रतिकूल प्रविष्ट देते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। मामले में कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मरीजों के हितों को देखते हुए आगे से इस तरह की कोई लापरवाही न हो। इसके लिए सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी स्थान पर एक्सपायर्ड दवाओं के वितरण की जानकारी मिलती है तो संबंधित विभागीय कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
यदि स्वास्थ्य विभाग में एक्सपायरी दवाओं का उपयोग करने की जानकारी मिलती है तो संबंधित विभागीय कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ललितपुर