फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शासनादेश से इतर कार्य कर रहे एबीआरसी

शासनादेश से इतर कार्य कर रहे एबीआरसी

Mon, 01 Oct 2018 02:41 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
शासनादेश से इतर कार्य कर रहे एबीआरसी
शासनादेश से इतर कार्य कर रहे एबीआरसी
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निशाने पर सह समन्वयक आ गए हैं। उन्होंने बीएसए को ज्ञापन देकर कुछ सह समन्वयकों पर शासनादेश के इतर कार्य करने का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया का कहना है कि नियमता सह समन्वयकों को सबसे पहले बीआरसी पहुंचकर अपनी लिखित उपस्थिति देने के उपरांत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विद्यालयों में शैक्षिक सपोर्ट देना चाहिए। यही नहीं, साप्ताहिक कार्यक्रम लिखित रूप में खंड शिक्षा अधिकारी व बीएसए के पास पहले उपलब्ध हो, जिससे कि वह सह समन्वयकों की उपस्थिति विद्यालयों में सत्यापित कर सके। इसके बाद भी कुछ सह समन्वयक शासनादेश के इतर कार्य कर रहे हैं। इस तरह के आरोप पूर्व में भी लगाए जाते रहे हैं। लेकिन उन पर अब तक विभागीय शिकंजा नहीं कसा जा सका है। बता दें कि प्रत्येक ब्लाक में विषयवार सह समन्वयकों की नियुक्ति की जाती है। इसके पीछे मकसद शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाना है। अक्सर देखा जाता है कि कुछ सह समन्वयक विद्यालय में नहीं पहुुंचकर बीआरसी में ही बैठे रहते हैं। शायद यही वजह है कि अब सह समन्वयक शिक्षक संगठनों के निशाने में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed