{"_id":"5b0722e34f1c1bf26e8b4708","slug":"81527194339-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस-दस हजार रुपए लेकर अपात्रों को लाभांवित करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस-दस हजार रुपए लेकर अपात्रों को लाभांवित करने का आरोप
Updated Fri, 25 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये लेकर अपात्रों को लाभान्वित करने का आरोप
ललितपुर। विकासखंड जखौरा के ग्राम सीरौन खुर्द में रहने वाली महिलाओं ने गांव के प्रधान पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। महिलाओं का कहना है कि गांव के प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी द्वारा गांव के विकास कार्यों व सरकारी योजनाओं के क्रीयान्वयन में काफी भ्रष्टाचार किया गया है। आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 10-10 हजार रुपये लेकर अमात्र लोगों को लाभान्वित कर दिया है, जो आर्थिक रूप से सक्षम है। जबकि गांव के गरीब परिवारों को योजना से वंचित रखा गया है। शिकायत कर्ताओं का आरोप है कि इससे पहले भी पांच-छह बार लिखित रूप से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिलाओं ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र पर सियाराम, रामदेवी, हल्की बाई, कमलेश, सीता, ऊषा, रचना, कस्तूरी, राजाबेटी, देव कुंवर आदि के हस्ताक्षर हैं।