फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आईपीएल का सट्टा खिला रहे चार सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा

आईपीएल का सट्टा खिला रहे चार सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 24 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल का सट्टा खिला रहे चार सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा
आईपीएल का सट्टा खिला रहे चार सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

ललितपुर। विगत 07 अप्रैल से शुरु हुए आईपीएल मैच में जनपद की युवा पीड़ी मैच के सट्टे में फेंस गई है। शहर के लगभग सभी मुहल्लों में आईपीएल मैच पर सट्टा खेला जा रहा है, वर्क केवल बड़े और छोटे स्तर का है। रविवार की रात क्राइम ब्रांच की टीम व कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर के मुहल्ला सदनशाह से चार सटोरियों को पकड़ा रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए सटोरियों के पास से 06 मोबाइल, एक लैपटोप और 45 हजार 750 रुपए की नगदी बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान इन पकड़े गए सटोरियों ने पुलिस कर्मी सुनील कुमार के साथ मारपीट भी की, जिसमें सिपाही घायल भी हुआ है। यह कार्रवाई कोतवाली उप निरीक्षक अजमेर सिंह भदौरिया व अमित कुमार तिवारी समेत क्राइम ब्रांच के श्याम सुंदर यादव, रविंद्र कटियार, सुनील कुमार व अजमत उल्ला द्वारा की गई। पुलिस ने पकड़े गए चारों सटोरियों वकील अहमद निवासी सदनशाह, सौरभ पंथ निवासी आजादपुरा, देवेंद्र यादव निवासी नेहरु नगर और फहीम उर्फ सद्दू निवासी आजादपुरा के खिलाफ जुआ अधिनियम, सरकारी कार्य में बाधा बनने, पुलिस कर्मी से मारपीट करने समेत अन्य सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गौरतलब है पकड़े गए इस सट्टे के अलावा भी शहर में कई जगहों पर आईपीएल मैच का सट्टा खिलाया जा रहा है। इन आईपीएल सट्टे में सबसे ज्यादा युवा पीड़ी बरबाद हो रही है। पूरा सट्टा ऑनलाइन खिलाया जा रहा है, शहर में कई एजेंट है जो रुपयों के लेन-देन का काम करते हैं। इसके साथ ही भारी व्याज दरों पर सूदखोरी का भी गौरखधंधा पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed