{"_id":"5b37d99f4f1c1bf66e8baf62","slug":"61530386847-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना
ललितपुर। शनिवार को शहर कोतवाली के तालाबपुरा मोहल्ले में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और नकदी चुराई। पुलिस ने फारेंसिक एक्सपर्ट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की छानबीन शुरू कर दी है।
तालाबपुरा मोहल्ला निवासी सुरेश श्रीवास्तव पुत्र बद्रीनारायण श्रीवास्तव की बेटी मेघा की 29 जून को शादी थी। इस कारण सुरेश का परिवार सुबह दस बजे परिवार सहित उरई गए हुए थे। इसी दौरान सूना घर पाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। शनिवार की सुबह जब परिवार के लोग वापस लौटे तो बाहर के दरवाजे का ताला टूटा देख शक हुआ। इसके बाद फोन के माध्यम से परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। घर के अंदर जाकर देखा तो घर के चार कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। सुरेश ने बताया कि चोरों ने घर में रखे डेढ़ लाख रुपये की नकदी और ढाई लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए हैं। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच की।