फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: खुद को कस्टम अधिकारी बताकर दुकानदार के साथ की मारपीट

क्राइम: खुद को कस्टम अधिकारी बताकर दुकानदार के साथ की मारपीट

Fri, 28 Dec 2018 03:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 03:07 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: खुद को कस्टम अधिकारी बताकर दुकानदार के साथ की मारपीट
कस्टम अधिकारी बताकर दुकानदार को पीटा
विज्ञापन

तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत सदर चौकी क्षेत्र में अराजकतत्वों ने दिनदहाड़े दुकान में खरीदारी करने के बहाने घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी चौकी पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली प्रभारी ने मामले का संज्ञान लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है।

मुहल्ला तालाबपुरा निवासी ऋषि साहू पुत्र रमेश साहू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को जब वह सदर चौकी क्षेत्र में स्थित गेंदालाल पेट्रोल पंप के पास स्थित अपने प्रतिष्ठान ऋषि फुटवियर पर बैठा था। तभी दोपहर तीन अज्ञात लोग उसकी दुकान पर आये और जूता दिखाने को कहने लगे। अज्ञात आरोपियों ने दुकान से एक जोड़ी जूता खरीद कर काउंटर पर पहुंचे जहां दुकान दार ने उनसे जूतों की कीमत 16 सौ रुपये बताकर और रुपये मांगे। इस पर खरीदारी करने आए युवक ने दुकानदार को दो हजार रुपये का नोट दिया, इस पर विक्रेता ने चार सौ रुपये वापस कर दिए। यह देख अज्ञात आरोपियों ने अपने आप को कस्टम अधिकारी व सिपाही बताते हुए दुकान बंद करने की धमकी देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आक्रोशित आरोपियों ने दुकानदार के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। दुकानदार के साथ घटित हुई वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद उसने अज्ञात आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया। कोतवाली में मौजूद पुलिस कर्मियों ने मामला सदर चौकी क्षेत्र का होने के चलते चौकी इंचार्ज को बुलाकर मामले की छानबीन करने के लिए सौंप दिया। चौकी इंचार्ज ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। बृहस्पतिवार को जब यह मामला कोतवाली प्रभारी के संज्ञान में आया तो उन्होंने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चौकी इंचार्ज को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed