{"_id":"5ae8d8a14f1c1b3a0b8b7a77","slug":"51525209249-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: आग लगाने वाली दुष्कर्म पीड़िता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: आग लगाने वाली दुष्कर्म पीड़िता की मौत
Updated Wed, 02 May 2018 03:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग लगाने वाली दुष्कर्म पीड़िता की मौत
सौजना थानाक्षेत्र का मामला, दो महीने पहले की थी आत्महत्या की कोशिश
आरोपी पर कार्रवाई न होते देख उठाया था आत्मघाती कदम, थानाध्यक्ष हुए थे लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
सौजना थानांतर्गत एक गांव निवासी महिला के साथ दुष्कर्म और आरोपियों पर कोई कार्रवाई न होते देख आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला की मायके में मौत हो गई। गौरतलब हो कि मामले में लापरवाही बरतने पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया था।
गौरतलब है कि थाना सौजना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला जब अपने आंगन में उपले बना रही थी। इसी दौरान गांव का ही रमेश पुत्र गुपला घर में घुस आया और महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पति के घर आने पर महिला ने आपबीती सुनाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस को कई बार सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई न होते देख महिला ने परेशान होकर दो मार्च को घर में ही मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर लिया। आत्मदाह की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मंच गया और पुलिस ने अपनी साख बचाने के लिए आनन-फानन में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने अपना बचाव करते हुए महिला के पति को 5000 रुपया देकर वाहन का इंतजाम कराकर इलाज के लिए मुख्यालय आने की जगह उसे मध्यप्रदेश रवाना करा दिया। हालत में सुधार न आता देख परिजन उसे अन्य जगहों पर ले गए। हालत में सुधार होने पर परिजन महिला को वापस मायके ले आए। जहां उसकी सोमवार को मौत हो गई।