{"_id":"5a2ee3c24f1c1b74698c127d","slug":"41513022402-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होता रहा झगड़ा, मूकदर्शक रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होता रहा झगड़ा, मूकदर्शक रही पुलिस
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होता रहा झगड़ा, मूकदर्शक बनी रही पुलिस
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में आए दिन पुलिस पर आरोप प्रत्यारोप लगते रहते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है जहां सदर चौकी क्षेत्र के कटरा बाजार मोहल्ले में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद होता रहा, लेकिन पास में ही पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने झगड़े को शांत करवाना भी उचित नहीं समझा।
जानकारी के अनुसार कटरा बाजार क्षेत्र में दो पक्षों में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आपस में गाली-गलौज से शुरू हुआ झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया। लेकिन, पास ही मौजूद पुलिसकर्मी तमाशा देखने में व्यस्त रहे। घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर सराफा बाजार पर दो पुलिसकर्मी और सावरकर चौक पर भी दो पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। आधे घंटे तक झगड़ा होता रहा, लेकिन, पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों से झगड़ा कर रहे लोगों को रोकने को कहा तो उन्होंने डायल 100 या कोतवाली पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। चौकी इंचार्ज ने भी मौके पर पहुंचना उचित नहीं समझा। जानकारी होने पर कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी भरत कुमार पांडेय ने बताया कि पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ही उन्हें झगड़े की सूचना दी थी। उन्होंने झगड़े को रोका नहीं यह गलत है। अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है इस कारण किसी भी पक्ष पर कार्रवाई नहीं की गई है।