{"_id":"5a761b354f1c1ba3268b8275","slug":"21517689653-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान
Updated Sun, 04 Feb 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर लिखा लव इज लाइफ
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जखौरा थानांतर्गत पिपरा गांव निवासी प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से कुछ मिनट पहले ही राहुल ने अपनी फेसबुक आइ-डी पर संगीता के साथ दो फोटो पोस्ट की। इसमें एक फोटो पर लव इज लाइफ का कैप्शन लिखा। यह फोटो कुछ दिन पुरानी बताई जा रही है। दूसरी फोटो रेलवे ट्रैके पास ही खींची हुई प्रतीत हो रही है। इन दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में परिजनों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। लेकिन फोटो के कैप्शन से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होना प्रतीत हो रहा है।
शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने छिपाई गांव के पास से निकली रेलवे लाइन पर युवक और युवती का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्ती के प्रयास किए तो उनकी पहचान पिपरा गांव निवासी राहुल विश्वकर्मा उम्र 22 साल और संगीता विश्वकर्मा उम्र 19 साल के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लड़की के परिजनों ने बताया कि संगीता की मां ने शनिवार की सुबह तीन बजे देखा कि उसकी पुत्री अपने बिस्तर पर नहीं है। तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी तो शिनाख्त की। मृतका तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटी थी। वहीं लड़के के परिजनों ने बताया कि राहुल भी सुबह तीन बजे अचानक गायब हो गया। इसकी जानकारी जब उसकी मां को हुई तो उसने फोन कर राहुल से बात की। इस पर राहुल ने कुछ देर में घर लौट आने की बात कहते हुए फोन काट दिया। इसके बाद घर नहीं पहुंचा। सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना दी। राहुल चार भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करता था। दोनों के परिजनों ने आत्महत्या के कारणों पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
--------
परिवार ने लगा दी थी बंदिशें
ग्रामीणों की मानें तो दोनों का प्रेम-प्रसंग पिछले सात-आठ महीने से चल रहा था। इसकी जानकारी तीन महीने पहले लड़की के मोबाइल से एक नंबर मिलने पर परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ की और पुलिस में नंबर की शिकायत करने की बात की। लेकिन, गांव के कुछ लोगों की मदद से मामले को रफा-दफा करवा दिया गया। रिस्ते में दोनों चचेरे भाई-बहन होने के कारण दोनों के परिजनों ने आपस में मिलने पर बंदिशें लगा दीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कारण ही दोनों ने आत्महत्या करने का रास्ता चुन लिया।