{"_id":"5a4019034f1c1b3c3d8bfc97","slug":"21514150147-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के कनैक्शन जोड़ने पर चार पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना अनुमति के कनैक्शन जोड़ने पर चार पर एफआईआर दर्ज
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना अनुमति कनेक्शन जोड़ने पर एफआईआर दर्ज
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा रविवार को शहर में पूर्व में काटे गए विद्युत संयोजनों की जांच के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में रविवार को अवर अभियंता पंकज मौर्य की टीम ने चेकिंग के दौरान मुहल्ला चौकाबाग और पिसनारीबाग में चार उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की। इन लोगों ने पूर्व में काटा गया विद्युत कनेक्शन बिल भुगतान किए बीना और अनुमति लिए बिना जोड़ लिया था।
मुहल्ला चौकाबाग निवासी एवं पूर्व सभासद रामसेवक पर एक लाख चार हजार चार सौ तिहत्तर रुपये की बकाएदारी थी। इस वजह से कनेक्शन काट दिया गया था, जो बिना भुगतान के जुड़ा मिला। वहीं मुहल्ला पिसनारी, आनंदपुर ट्रस्ट निवासी सरोज देवी पर 43 हजार 787 रुपए, रामदुलारी यादव पर 98 हजार 575 रुपए और प्रेमकुमारी पर 50 हजार 977 रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काटा गया था। लेकिन, उक्त सभी लोगों द्वारा बिना भुगतान के ही फिर से विद्युत कनेक्शन जोड़ लिया गया। इस पर अवर अभियंता पंकज मौर्य ने उक्त चारों पर विद्युत अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।