फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Team sent to stop illegal mining subjected to abusive behavior

Faridabad News: अवैध खनन रोकने गई टीम से अभद्रता

Sat, 10 Oct 2026 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Team sent to stop illegal mining subjected to abusive behavior
खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के ददसिया गांव का मामला
विज्ञापन

जेसीबी छुड़ाकर ले गए आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के ददसिया गांव में यमुना किनारे अवैध खनन कर रही जेसीबी को पकड़कर थाने ले जा रहे खनन विभाग के कर्मचारियों का रास्ता रोकने और उनसे अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार को सरकारी वाहन के सामने लगाकर रास्ता रोक दिया गया।
इसी दौरान जेसीबी चालक दूसरी चाबी से मशीन लेकर भाग गया। खनन विभाग के सहायक खनन अभियंता सुरेंद्र सिंह सोलंकी की शिकायत पर पुलिस ने गांव ददसिया निवासी प्रिंस त्यागी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत के अनुसार आठ अक्तूबर की शाम करीब 8:50 बजे सहायक खनन अभियंता सुरेंद्र सिंह सोलंकी खनन निरीक्षक कोमल कुमार, वरिष्ठ खनन रक्षक अर्जुन, खनन रक्षक सुधीर और पुलिसकर्मी गोर सिंह के साथ सरकारी वाहन में गश्त कर रहे थे। इस दौरान यमुना नदी के किनारे एक जेसीबी से रेती का अवैध खनन किया जा रहा था। टीम ने जेसीबी को कब्जे में लेकर थाने ले जाने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के मुताबिक, जेसीबी चालक ने अपना नाम नहीं बताया। उसने कहा कि वह प्रिंस त्यागी के कहने पर मशीन चला रहा था। टीम जेसीबी को थाने ले जा रही थी, तभी एक कार सरकारी वाहन के सामने लगा दी गई। आरोप है कि इसके बाद 6-7 अन्य लोगों ने भी कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और सरकारी काम में बाधा डाली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत में बताया गया है कि टीम ने जेसीबी की चाबी अपने पास रख ली थी लेकिन चालक दूसरी चाबी से मशीन तेज गति से भगाकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed