फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man injured in road accident passed away

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

Sat, 10 Oct 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Young man injured in road accident passed away
अंबेडकरनगर। अंकबरपुर के अब्दुल्लापुर शहजादपुर निवासी रंजीत (28) की दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल होने के बाद शुक्रवार रात मौत हो गई। आठ अक्तूबर को सुल्तानपुर से वापस लौटते समय अकबरपुर के सोनगांव घटकना पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दपुर में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। मौत के बाद पुलिस ने उनकी तस्वीर सोशल मीडिया और आसपास के जिलों में वायरल कर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। वाहन नंबर के आधार पर मालिक से संपर्क करने पर मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन

शनिवार को मृतक की मां मीरा देवी ने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पति की मौत की खबर से पत्नी पूजा अचेत हो गईं। तीन साल के बेटे और नौ माह की बेटी आराध्या के सिर से पिता का साया उठ गया है। पिता नंदकिशोर का पूर्व में निधन हो चुका है। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed