फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जाखलौन बिजली घर को बिछाई पांच हजार मीटर हाइटेंशन तार चोरी

जाखलौन बिजली घर को बिछाई पांच हजार मीटर हाइटेंशन तार चोरी

Mon, 17 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
जाखलौन बिजली घर को बिछाई पांच हजार मीटर हाइटेंशन तार चोरी
पांच हजार मीटर हाइटेंशन तार चोरी
विज्ञापन

जाखलौन बिजली घर के लिए बिछाई थी लाइन , 26 खंभों के बीच काट लिए 33 केवी हाइटेंशन तार
पूर्व में हो चुकी चार बार तार चोरी, अब तक नहीं लगा चोरी का सुराग
कंपनी ने दी कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जाखलौन में निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन के लिए बिछाई गई पांच हजार मीटर हाइटेंशन तार गत दो दिन पहले चोरी कर लिया गया है। चोरों द्वारा 26 खंभों के मध्य का यह विद्युत तार काटने के बाद कुछ खंभों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। इस सब स्टेशन के लिए बिछाई गई लाइन का तार पूर्व में भी चार बार करीब आठ किलोमीटर लंबाई का 33 केवी क्षमता का तार चोरी हुआ है। इसमें एक बार पुलिस द्वारा रिपोर्ट भी दर्ज की गई, लेकिन अब तक उक्त तार चोरी का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। कंपनी द्वारा कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा जनपद में जाखलौन क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण आगरा की एक प्राइवेट कंपनी महालक्ष्मी इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से कराया जा रहा है। कंपनी द्वारा रोड़ा स्थित 132 केवी विद्युत सब स्टेशन से जाखलौन तक विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए 33 केवी लाइन बिछाई जा रही है। इसके तहत गत 14 सितंबर को रात्रि में बेरबाड़ा नहर से सिलगन रेलवे क्रॉसिंग तक अज्ञात चोरों द्वारा सब स्टेशन के लिए बिछाई गई 33 केवी हाइटेंशन लाइन के करीब 26 खंभों के मध्य करीब पांच हजार मीटर तार काटकर चोरी कर लिए गए हैं। इस दौरान लाइन काटने के समय एक खंभा भी गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, कंपनी कर्मचारियों द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त लाइन का कुछ हिस्सा पुरानी लाइन से चार्ज भी किया गया था। ऐसे में लाइन काटकर चोरी करने के इस मामले में किसी विद्युत जानकार के बिना लाइन चोरी होना असंभव सा प्रतीत लगता है, हालांकि इस बारे में पूरी जांच के लिए बाद ही सही तथ्यों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज करने से पूर्व मौका मुआयना का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। उक्त चोरी से पूर्व में इसी जाखलौन सब स्टेशन की विद्युत लाइन के पूर्व में ही चार बार तार चोरी होने का जिक्र भी पुलिस को दी तहरीर में किया गया है। इसके तहत पूर्व में 25 जुलाई 2017 में 22 पोल के हाइटेंशन तार चोरी हुआ था। इसके बाद 13 अक्टूबर 2017 को 22 पोल का तार, सात नवंबर 2017 को भी 34 विद्युत खंभा के बीच का तार, फिर 13 मार्च 2018 को 10 विद्युत खंभों के मध्य का हाइटेंशन विद्युत तार काटकर इसी प्रकार चोरी कर लिया गया था। इस प्रकार अब तक करीब दस किलोमीटर लंबाई का दस ड्रम हाइटेंशन तार चोरी किया चुका है, जिसकी कुल कीमत करीब बीस लाख रुपये आंकी जा रही है। इसकी सूचना भी संबंधित चौकी इंचार्ज को दी गई थी। कंपनी के साइड इंचार्ज संतोष कुमार यादव द्वारा इसकी जानकारी थाना कोतवाली पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विद्युत तार चोरी होने का मौका मुआयना भी किया है।
विज्ञापन


पूराकलां सब स्टेशन व बार फीडर की लाइन भी हो चुका तार चोरी
नवनिर्मित पूराकलां सब स्टेशन के सेकेंडरी वर्क्स के अंतर्गत एक प्राइवेट कंपनी द्वारा बांसी से पूराकलां तक करीब 40 किलोमीटर लंबी 33 केवी की विद्युत लाइन बिछाई गई है। लेकिन यहां भी लाइन चार्ज होने से पहले तक करीब तीन बार हाइटेंशन तार काटकर चोरी किया था। गत नौ जून की रात्रि में ही करीब 2800 मीटर 33 केवी लाइन काटकर चोरी की गई थी। जिसकी सूचना भी पुलिस को दी गई थी, लेकिन इस विद्युत तार चोरी का भी अब तक पता नहीं चल सका है। वहीं, गत महीने की 29 अगस्त को ही बार क्षेत्र में नया फीडर बनाने के लिए बिछाई गई लाइन का 13 खंभों के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी हाइटेंशन विद्युत लाइन भी चोरी की गई थी। इसका भी अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed