{"_id":"5aaeb4ec4f1c1bbe758b6316","slug":"191521399020-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: विस्फोटक के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: विस्फोटक के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्फोटक के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार
ललितपुर। जाखलौन थानांतर्गत धौर्रा चौकी क्षेत्र के माताखेड़ा गांव स्थित गांव के पास पुलिस ने अवैध रूप से खदानों में प्रयोग के लिए ले जाए जा रहे विस्फोटक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस को देख एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपी के पास से 121 डेटोनेटर और 23 बारूदी सेल बरामद किए हैं।
धौर्रा चौकी इंचार्ज प्रदीप द्विवेदी को मुखबिर से सूचना मिली कि खदानों में प्रयोग करने के लिए अवैध रूप से विस्फोटक ले जाया जा रहा है। सूचना पर विश्वास कर चौकी इंचार्ज ने हमराहियों के साथ माताखेड़ा गांव के बाहर गांव निवासी आजाद यादव पुत्र महीप सिंह के खेत पर बने कुएं पर आजाद यादव और एक अन्य व्यक्ति को खड़ा देख छापेमारी की। पुलिस को देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इस पर घेराबंदी कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आजाद यादव मौके से भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान माताखेड़ा निवासी गोविंद सहरिया पुत्र सुरेश सहरिया बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से 121 डेटोनेटर और 23 बारूदी सेल बरामद किए। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर भागे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।