फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   फर्जी शिकायत करके महिला शिक्षामित्र का किया जा रहा मानसिक शोषण

फर्जी शिकायत करके महिला शिक्षामित्र का किया जा रहा मानसिक शोषण

Sun, 12 Nov 2017 03:22 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 03:22 AM IST
विज्ञापन
फर्जी शिकायत करके महिला शिक्षामित्र का किया जा रहा मानसिक शोषण
फर्जी शिकायत कर मानसिक शोषण का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर (ब्यूरो)। विकासखंड जखौरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय माड़री में तैनात महिला शिक्षामित्र ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें महिला शिक्षामित्र ने कुछ लोगों पर आपसी रंजिश के चलते फर्जी शिकायतें करने की बात कही है। इसके अलावा उसने अपनी नौकरी के संबंध में समस्त सबूत भी पेश किए हैं।

प्राथमिक विद्यालय माड़री में तैनात शिक्षामित्र लक्ष्मी नायक ने डीएम व जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह को सौंपें पत्र में बताया कि कुछ लोगों ईर्ष्या भाव के चलते उसकी फर्जी शिकायतें कर उसके शिक्षामित्र पद पर हुए चयन को फर्जी बता रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि इससे पूर्व में विपक्षियों ने तत्कालीन जिलाधिकारी व मंडलायुक्त से भी शिकायत की थी। इसके संबंध में विगत 24 जून 2015 को उप जिलाधिकारी की जांच आख्या में और 07 जुलाई 2015 को जिलाधिकारी द्वारा मंडलायुक्त को भेजी गई जांच आख्या में मेरे और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति संबंधी पेश किए गए दस्तावेजों को सही पाया था। अब पीड़िता का आरोप है कि विपक्षियों द्वारा उसका मानसिक शोषण किया जा रहा है। महिला ने समस्त जांच आख्या की छायाप्रति व अन्य साक्ष्य जिलाधिकारी के समक्ष पेश कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और फर्जी शिकायत करने वाले विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed