{"_id":"59f8cf404f1c1b8d698b8b18","slug":"191509478208-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई व संविदा कर्मचारियों पर अवैध वसूली के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई व संविदा कर्मचारियों पर अवैध वसूली के आरोप
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई व संविदा कर्मचारियों पर अवैध वसूली के आरोप
जिजयावन के ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बाईपास फीडर के अंतर्गत ग्राम जिजयावन के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर संविदा कर्मचारी और एक विद्युत जेई पर फाल्ट सही कराने के नाम पर अवैध वसूली किए जाने और अवैध कनेक्शन चलवाने के आरोप लगाए हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि उक्त ग्राम पंचायत में तैनात कुछ संविदा कर्मचारी एवं एक जेई के द्वारा आए दिन गांव के लोगों से फाल्ट होने पर बिजली न आने की शिकायत पर ग्रामीणों ने अवैैध रूप से रुपये वसूल किए जाते हैं और तरह-तरह से ग्रामीणों को परेशान किया जाता है। यह भी आरोप लगाया कि उक्त अभियंता और संविदा कर्मचारियों द्वारा गांव में करीब 30 से 40 अवैध बिजली कनेक्शन चलवाए जा रहे हैं और जिन लोगों को कटिया कनेक्शन दिए गए हैं, उन लोगों से दस-दस हजार रुपए लिए हैं। बताया कि ग्राम जिजयावन में 24 घंटों में मात्र 3 से 4 घंटे ही बिजली दी जा रही है। बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों की फसल सूख रही है। पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों में विद्युत विभाग की लापरवाही से रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उक्त विद्युत अवर अभियंता और विद्युत संविदा कर्मचारियों के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने एवं क्षेत्र में किसानों को खेेतों में ट्यूबवेल से सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर प्रधान जगदीश प्रसाद, रामसिंह, रामनाथ, सरजू अहिरवार, मलखे, रहीश, जयदेव, हरीराम, उमेश सिंह, नरेश कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।